–बेहतर सोच रखने से निश्चित रूप से मिलती है सफलता: राजेश कुमार शर्माप्रतिनिधि, पथरगामाजनजातिय डिग्री महाविद्यालय में रविवार को वार्षिक क्र ीड़ा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर डीसी राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे. डीसी श्री शर्मा ने कहा कि खेलकूद से तन-मन का विकास होता है. कहा कि, पढ़ाई के साथ खेलकूद की गतिविधि भी आवश्यक है. सफलता व असफलता दोनों खेल के पहलू हैं. इसलिए निराश नहीं होना चाहिए. प्रतियोगिता में हमेशा बेहतर करने की सोच होनी चाहिए. वहीं विशिष्ट अतिथि शासी निकाय सचिव अशोक चौबे ने कहा कि छात्रों को पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. प्रतियोगिता में भाग लेने से मनोबल बढ़ता है. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत छात्र सूरदास भारती के सरस्वती वंदना से की. इस मौके पर छात्राओं द्वार स्वागत गान की प्रस्तुति दी गयी. डीसी ने बांटे पुरस्कारडिग्री कॉलेज पथरगामा के वर्ष 2014 में संपन्न हुए क्रीड़ा के सफल प्रतिभागियों के बीच डीसी श्री शर्मा, शासी निकाय सचिव श्री चौबे, प्राचार्य वीरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान क्रीड़ा अध्यक्ष प्रो गजेंद्र मेहता, प्रो अजय वर्मा, प्रो दीपनारायण, प्रो सुदर्शन सिंह, प्रो भारती सिन्हा, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो उमेश पंडित, प्रो शोभाकांत झा, प्रो केदार नाथ सिंह आदि उपस्थित थे. मंच का संचालन प्रो संदीप कुमार सिंह कर रहे थे.———-तस्वीर: 11 पुरस्कार बांटते डीसी राजेश कुमार शर्मा, 12 कार्यक्रम में उपस्थित लोग
ओके::फ्लैग-डिग्री महाविद्यालय में क्रीड़ा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
–बेहतर सोच रखने से निश्चित रूप से मिलती है सफलता: राजेश कुमार शर्माप्रतिनिधि, पथरगामाजनजातिय डिग्री महाविद्यालय में रविवार को वार्षिक क्र ीड़ा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर डीसी राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे. डीसी श्री शर्मा ने कहा कि खेलकूद से तन-मन का विकास होता है. कहा कि, पढ़ाई […]
