ओके::आंधी व बारिश से तरडीहा मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरा, आवागमन बाधित

पथरगामा . प्रखंड क्षेत्र में रविवार को तेज आंधी व बारिश से तरडीहा मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर गया है. सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. प्रखंड में दिन के 1:30 बजे से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही. बताया जाता है कि तेज […]

पथरगामा . प्रखंड क्षेत्र में रविवार को तेज आंधी व बारिश से तरडीहा मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर गया है. सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. प्रखंड में दिन के 1:30 बजे से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही. बताया जाता है कि तेज आंधी के कारण कई स्थानों में पेड़ गिरने के अलावा तरडीहा सड़क के दो बिजली खंभे भी गिर गये. आंधी-पानी से प्रखंड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >