ओके::फ्लैग-अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का पंाचवां सम्मेलन आयोजित

–कुशवाहा समाज के उत्थान पर दिया बल–19 अप्रैल को जिला समिति सदस्यों का होगा चुनाव तसवीर: 09 भगवान बुद्ध को दीप दिखाते कुशवाहा समाज के नेता, 10 मंचासिन नेता व मौजूद लोग प्रतिनिधि, गोड्डा अखिल भारतीय कुशवाहा समाज का पांचवां जिला सम्मेलन रविवार को इंडोर स्टेडियम में हुआ. इसका नेतृत्व संयोजक मनोज कुमार कुशवाहा ने […]

–कुशवाहा समाज के उत्थान पर दिया बल–19 अप्रैल को जिला समिति सदस्यों का होगा चुनाव तसवीर: 09 भगवान बुद्ध को दीप दिखाते कुशवाहा समाज के नेता, 10 मंचासिन नेता व मौजूद लोग प्रतिनिधि, गोड्डा अखिल भारतीय कुशवाहा समाज का पांचवां जिला सम्मेलन रविवार को इंडोर स्टेडियम में हुआ. इसका नेतृत्व संयोजक मनोज कुमार कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गयी. कुशवाहा समाज को सम्मेलन के माध्यम से संगठित होने की अपील जुटे वक्ताओं ने की. मुख्य अतिथि अजीत मांझी ने कहा कि कुशवाहा समाज को आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए जागरूक होना जरूरी है. तभी राजनीतिक रूप से समाज जागृत हो सकेगा. वहीं विशिष्ट अतिथि राजीव मेहता ने भी कहा कि कुशवाहा समाज के युवा ही समाज के उत्थान के लिए सोच सकते हैं. वहीं जिला सचिव अनिल कुमार चौधरी व उपाध्यक्ष प्रेम कुमार कुशवाहा ने भी कहा कि कुशवाहा समाज को प्रखंड से लेकर पूरे जिले में मजबूत बनाया जायेगा. इस दौरान कमजोर वर्ग के परिवारों को संपन्न कुशवाहा परिवार द्वारा आर्थिक सहायता देने की भी अपील की. ताकि संगठन को जिला स्तर पर मजबूत व संगठित किया जा सके. संयोजक श्री कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा सदन में 19 अप्रैल को जिला समिति सदस्यों का चुनाव होगा. जिला सामिति सदस्य तथा आजीवन सदस्य चुनाव प्रक्रिया में चयनित किये जायेंगे. इस दौरान बलराम कुशवाहा, मुखिया तेजनारायण कापरी, जनार्दन माल, सुकदेव माल, अखिल कुमार कुशवाहा, प्रफुल्ल चंद्र मांझी, ओम प्रकाश ओंकार, श्याम सुंदर मांझी, श्रीकांत बगवै, हेमेंद्र मंडल, विजय माल, दिलीप माल, मनोज मंडल, हेमचंद्र पंजियारा, रामरंजन भारती आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >