–पुलिस जता रही अवैध संबंध में हत्या की आशंकाफोलो अप संवाददाता, गोड्डा गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव में सात अप्रैल की रात मनोज कुमार मंडल नामक व्यक्ति की हत्या कांड की जांच अभी भी चल रही है. मनोज कुमार मंडल की हत्या गोली मार कर की गयी थी. साथ में मोटरसाइकिल पर सवार अमरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि मामले पर लगातार पुलिस पूछ ताछ कर रही है. जांच के क्रम में एसडीपीओ साथ पुलिस कर्मी ढोढरी गांव जाकर कई पहलुओं पर जांच कर लौटे हैं. पुलिस के अनुसंधान का रास्ता अब दूसरी तरफ बढ़ गया है. जैसा कि बताया जाता है मनोज कुमार राज मिस्त्री का काम करता था. गांव में उसकी कहीं से किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी और ना ही वह दबंग प्रवृत्ति का ही था. हत्या के दिन गोड्डा से ही काम कर रोज की तरह घर जा रहा था. हत्या बड़ी प्लानिंग तरीके से की गयी है. पुलिसिया जांच में किसी औरत से अवैध संबंध की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है. ”मामला औरत के साथ अवैध संबंधों से जुड़ा है. इस बात को लेकर पुलिस जांच कर रही है. पूछ ताछ तथा जांच के बाद मामले का खुलासा हो जायेगा. -देवेंद्र ठाकुर , एसपी गोड्डा
ओके::मनोज कुमार मडर मिस्ट्री में आया नया मोड़
–पुलिस जता रही अवैध संबंध में हत्या की आशंकाफोलो अप संवाददाता, गोड्डा गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव में सात अप्रैल की रात मनोज कुमार मंडल नामक व्यक्ति की हत्या कांड की जांच अभी भी चल रही है. मनोज कुमार मंडल की हत्या गोली मार कर की गयी थी. साथ में मोटरसाइकिल पर सवार […]
