ओके::कर्मचारी पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

-पीडि़त ने डीसी से लगायी न्याय की गुहार प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड के रूपियामा पंचायत के कतरा निवासी गिरी मोहन मंडल ने पंचायत के अंचल कर्मचारी पर मुआवजे की राशि देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. इस बाबत गिरी मोहन ने डीसी को आवेदन देकर जांच की गुहार लगायी है. गिरी […]

-पीडि़त ने डीसी से लगायी न्याय की गुहार प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड के रूपियामा पंचायत के कतरा निवासी गिरी मोहन मंडल ने पंचायत के अंचल कर्मचारी पर मुआवजे की राशि देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. इस बाबत गिरी मोहन ने डीसी को आवेदन देकर जांच की गुहार लगायी है. गिरी मोहन मंडल ने बताया कि 30 मार्च को आये भीषण आंधी तूफान मे दुधारू पशु वृक्ष गिरने से दब कर मर गये.आपदा के तहत मुआवजे के राशि के तौर पर 16 हजार 400 की राशि चेक के माध्यम से स्वीकृत की गयी. चेक दिये जाने के लिये राजस्व कर्मचारी ने 10 अप्रैल को फोन कर प्रखंड कार्यालय बुलाया और चेक के एवज में रिश्वत की मांग की. राशि देने में असमर्थता जताने पर स्वीकृत चेक देने से इनकार कर दिया. मामले की जानकारी नहीं है.फिर भी ऐसा मामला है तो जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक व कठोर कार्रवाई की जायेगी. -दीवाकर प्रसाद, सीओ, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >