तीन बकरियों की जलकर मौत

मोरडीहा पंचायत में दो घर जलकर राख ठाकुरगंगटी : प्रखंड के मोरडिहा पंचायत के इटवा अल्पसंख्यक बहुल गांव में दो घर जल कर राख हो गये. आग चना पकाने के दौरान लगी. इस अगिAकांड में गांव के मो मुबारक व मो बोरन का घर जल कर राख हो गया. साथ हीं तीन बकरियां भी जल […]

मोरडीहा पंचायत में दो घर जलकर राख
ठाकुरगंगटी : प्रखंड के मोरडिहा पंचायत के इटवा अल्पसंख्यक बहुल गांव में दो घर जल कर राख हो गये. आग चना पकाने के दौरान लगी. इस अगिAकांड में गांव के मो मुबारक व मो बोरन का घर जल कर राख हो गया. साथ हीं तीन बकरियां भी जल कर मर गयी.आग लगने के दौरान घर के अंदर बकरियां बंधी थी. इस अगिAकांड में दोनों परिवारों को लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ पंकज कुमार रवि ने पीड़ित परिवारों को अनाज मुहैया करा दिया. साथ ही मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >