महागामा : ललमटिया थाना क्षेत्र के इसीएल काटा घर के पास सुबह नौ बजे बलिया गांव निवासी मो समीम की हाइवा की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बेटे की मौत की खबर के बाद पिता सहित परिजन घटना स्थल पर पहुंचे.
मृतक के पिता कुरबान अंसारी घटना स्थल पर पहुंचने बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अनन फानन में गांव बलिया लाकर दिन के करीब 12 बजे मुसलिम रीति रिवाज से कफन-दफन कर दिया. ग्रामीण पुलिस के भय से शव को आनन-फानन में ठीकाने लगाने का काम किया. घटना की जानकारी ललमटिया थाना को देर शाम मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
