बैंक ऑफ इंडिया डुमरिया शाखा के सामने पेंशनरों ने दिया धरना

गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के डुमरिया गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने गुरुवार को पेंशनरों ने धरना दिया. पेंशनरों द्वारा धरना की पूर्व जानकारी दिये जाने के बाद बैंक ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेंशनरों को बैंक परिसर से बाहर धरना की अनुमति दी. पेंशनर […]

गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के डुमरिया गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने गुरुवार को पेंशनरों ने धरना दिया. पेंशनरों द्वारा धरना की पूर्व जानकारी दिये जाने के बाद बैंक ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेंशनरों को बैंक परिसर से बाहर धरना की अनुमति दी.
पेंशनर समाज के प्रवक्ता सुधीर चंद्र झा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित गजट में पुनरीक्षित पेंशन भुगतान के लिये एक जनवरी 2006 से पर्व के पेंसन व पारिवारिक पेंसन की अधिसूचना जारी की गयी. इसके बावजूद बैंक द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा हैं. मामले को लेकर एजी से शिकायत भी की गयी. इसके बाद एजी ने पर पत्रंक 1546 दिनांक आठ जनवरी 2014 को दिये निर्देश में भुगतान की स्वीकृति दी गयी है.
फिर भी बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक द्वारा भुगतान को लेकर आना कानी की जा रही है. श्री झा ने बताया कि बार-बार इस मामले को रखे जाने के बावजूद पेंशनरों को परेशान किया जा रहा है. श्री झा ने कहा कि जब तक पेंशनरों को उनका हक नहीं मिलता है आंदोलन जारी रखा जायेगा. श्री झा ने गुरुवार के धरना देकर अपनी मांगों को रखा. उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >