भैरोचक गांव में दंडाधिकारी नियुक्त

हनवारा : थाना के भैरोचक गांव में बुधवार की शाम फसल चराने के विवाद में रामेश्वर यादव की हत्या के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर गांव में शांति बहाल करने का प्रयास कर रहा है. थाना प्रभारी अनंत आर्या भी गांव में दोनों पक्षों […]

हनवारा : थाना के भैरोचक गांव में बुधवार की शाम फसल चराने के विवाद में रामेश्वर यादव की हत्या के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर गांव में शांति बहाल करने का प्रयास कर रहा है.

थाना प्रभारी अनंत आर्या भी गांव में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर स्थिति को सामान्य बनाने में लगे है. वहीं गांव में जिला से 12 सशस्त्र पुलिस को भेजा गया है. दंडाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जितन महतो को अगले आदेश तक के लिये प्रतिनियुक्त है.

10 हजार मिलेगा मुआवजा

बीडीओ की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये के मुआवजा के रूप में दिया जायेगा. परिवार के किसी भी सदस्य का बैंक में खाता नहीं रहने से मुखिया को अविलंब खाता खुलवा कर राशि को डालने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >