गोड्डा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के कर्मचारी 22 अगस्त को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 23 अगस्त को बिरसा चौक पर धरना कार्यक्रम में शामिल होंगे.
यह जानकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी ने दी. उन्होंने कहा कि 11 सूत्री मांग को लेकर जिले से अनुसचिवीय कर्मचारी रांची रवाना होंगे. इनमें मदन मोहन मिश्र, रामाकांत सिंह, फ्रांसिस मुमरू, अरविंद कुमार झा, दिनकर ठाकुर, सोनी कुमार, विकास चंद्र ठाकुर, अमित कुमार, गंगाराम मुमरू, राकेश कुमार झा, उपेंद्र हरिजन, रविशंकर कुमार, मनोज हाजरा, दिनेश रजक, राजीव ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद यादव, अनुप बेसरा, निरंजन कुमार, मो. समसाद, संजय कुमार चौधरी, विनोद भगत, अवध बिहारी मंडल, राजीव लोचन एवं विद्याधर पंजीयारा हैं.
