– निरभ किशोर –
गोड्डा : जिले में शिक्षा को ओर भी बेहतर बनाने के साथ विभिन्न स्कूलों के सफल संचालन को लेकर डीसी के रविकुमार ने अनोखी पहल की है. श्री कुमार ने अपनी ओर से रिसर्च स्टडी कर सरकार को रिपोर्ट किये जाने के बाद इस तरह का प्रयोग केवल गोड्डा में शुरू किया जायेगा.
डीसी द्वारा बनाये गये ‘सपोर्ट आवर स्कूल ’ सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलिंग व्यवस्था को बेहतर करने का जिम्मा सभी पदाधिकारी के साथ अभियान कर्मी, पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावक व विद्यालय प्रबंध कमेटी पर सुनिश्चित किया गया है.
