नियुक्ति नहीं हुई, तो करेंगे आंदोलन

बोआरीजोर : बड़ा सिमडा के शिव मंदिर में ललमटिया आइटीआइ के सफल अभ्यर्थी ने मंगलवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता एतवारी मुमरू ने की. श्री मुमरू ने कहा कि ललमटिया आइटीआइ के सफल अभ्यर्थियों के समक्ष रोजगार नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति हो गयी है. इसीएल ने साक्षात्कार लेने के बाद भी नौकरी नहीं […]

बोआरीजोर : बड़ा सिमडा के शिव मंदिर में ललमटिया आइटीआइ के सफल अभ्यर्थी ने मंगलवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता एतवारी मुमरू ने की. श्री मुमरू ने कहा कि ललमटिया आइटीआइ के सफल अभ्यर्थियों के समक्ष रोजगार नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति हो गयी है. इसीएल ने साक्षात्कार लेने के बाद भी नौकरी नहीं दिया.

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इसीएल प्रबंधन द्वारा 18 छात्रों का साक्षात्कार लिये जाने के बावजूद भी नौकरी नहीं दी जा रही है. कहा कि यदि 15 दिनों में इसीएल बेरोजगारों को नौकरी नहीं मुहैया कराती है, तो सफल अभ्यर्थी आंदोलन को बाध्य होंगे.

मौके पर दिनेश ठाकुर, अब्दुल सत्तार, प्रकाश रविदास, चंद्रशेखर मंडल, दिलीप साह, प्रबोध सोरेन, सुनील कुमार सोरेन, भीम हेंब्रम, संजय कुमार, सुनील ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >