अकाल क्षेत्र घोषित हो राज्य

हनवारा : राज्य को सरकार अविलंब अकाल क्षेत्र घोषित करे. यह बातें झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव व अंचल नेत्री ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान एक स्थानीय होटल में कही. कहा कि किसान घाटे का सौदा कर रहे हैं. पानी के अभाव में रोपा कार्य प्रभावित हुआ है. […]

हनवारा : राज्य को सरकार अविलंब अकाल क्षेत्र घोषित करे. यह बातें झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव अंचल नेत्री ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान एक स्थानीय होटल में कही. कहा कि किसान घाटे का सौदा कर रहे हैं.

पानी के अभाव में रोपा कार्य प्रभावित हुआ है. प्रशासन से लेकर सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है.कहा कि बैंक अन्य संस्थानों से ऋण सुविधाओं में कमी, आयात पाबंदी हटाया जाना, भारतीय कृषि के दरवाजे विदेशी कंपनियों के लिए खोला जाना आदि के कारण देश में गरीबी बेरोजगारी बढ़ी है.यदि सरकार शीघ्र कदम नहीं उठाती है, तो किसान सभा के बैनर तले आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >