लोगों ने किया सड़क जाम

तार की चपेट में आने से बछड़े की मौत गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड्डा–पीरपैंती मुख्य मार्ग पर दोमुही चौंक के समीप सोमवार को विद्युत तार की चपेट में आ जाने से एक बछड़ा की मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर एक घंटे तक […]

तार की चपेट में आने से बछड़े की मौत

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड्डापीरपैंती मुख्य मार्ग पर दोमुही चौंक के समीप सोमवार को विद्युत तार की चपेट में जाने से एक बछड़ा की मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया.

इस कारण यहां यात्री वाहन फंसे गये तथा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बछड़ा विशुनदेव यादव का है.

24 घंटे से गिरा है तार

जाम स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि 440 वोल्ट का तार टूट कर रविवार को ही गिर गया था. विभाग को इसकी सूचना दी गयी थी. विभाग इसकी सुधि लेकर उलटे तार को भगवान भरोसे छोड़ दिया.

लोग बचते बचाते सड़क से पार कर रहे थे, लेकिन बेजुबान मवेशी तार की चपेट में गया. वहीं घटना के बाद विभाग के कर्मी तुरंत तार को पोल पर ही समेट कर भाग खड़े हुए.

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा जाम

पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों को मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. पुलिस द्वारा विभाग के खिलाफ लिख कर शिकायत करने का आश्वासन दिया गया. थान प्रभारी केके सिंह, सअनि कमला सिंह अखलाक अहमद समेत आधा दर्जन पुलिस बलों ने जाम को हटाते हुये फंसे वाहनों को निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >