स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, तिरंगे की बढ़ी मांग

गोड्डा : जिले भर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर है. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में सजावट कार्य चल रहा है. मैदान को समतलीकरण कराया जा रहा है. साथ ही गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के समय होने वाली भीड़ के मद्देनजर मैदान के चारों ओर बेरिकेटिंग की जा रही है. रंग रोगण कार्य […]

गोड्डा : जिले भर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर है. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में सजावट कार्य चल रहा है. मैदान को समतलीकरण कराया जा रहा है.

साथ ही गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के समय होने वाली भीड़ के मद्देनजर मैदान के चारों ओर बेरिकेटिंग की जा रही है.

रंग रोगण कार्य अंतिम चरण में

शहर के विभिन्न स्थानों पर महापुरुष स्थलों के रंग रोगण का कार्य चल रहा है. देख रेख करने वाली संस्था एजेंसी द्वारा महापुरुषों के प्रतिमा को रंगने का कार्य कराया जा रहा है.

खादी तिरंगे की मांग बढ़ी

शहर में मुख्य तौर पर कारगिल चौंक, शहीद स्तंभ के बगल स्थित खादी ग्राम उद्योग में खादी तिरंगे की डिमांड बढ़ गयी है. दुकानदार सनोज कुमार यादव ने बताया कि खादी तिरंगे इस वर्ष 10 से 150 रुपये, टोपी 20 से 50 रुपये तक के उपलब्ध है. इधर, उपायुक्त के निर्देश के बाद भी बाजार के दुकानों में प्लास्टिक के झंडे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक के झंडे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >