आपसी सौहार्द से मनायें ईद

विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक में की अपील गोड्डा : ईद को लेकर जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें लोगों को आपसी सौहार्द के साथ ईद मनाने की बात कही गयी. नगर थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक मनोरंजन प्रसाद ने की. उन्होंने जिलेवासियों से ईद […]

विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक में की अपील

गोड्डा : ईद को लेकर जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें लोगों को आपसी सौहार्द के साथ ईद मनाने की बात कही गयी. नगर थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक मनोरंजन प्रसाद ने की.

उन्होंने जिलेवासियों से ईद को शांति सौहार्द से ईद मनाने की अपील की गयी. श्री प्रसाद ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है. एक दूसरे से गले मिलकर अपने बीच दोस्ती का पैगाम देते हैं.

इस दौरान असामाजिक तत्वों पर समाज के लोगों की नजर रहनी चाहिए. ईदगाह के समीप पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की नियुक्ति रहेगी. नमाजियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से पेयजल की व्यवस्था की जायेगी. नमाज के दौरान वाहनों के आवागमन पर रोग लगायी जायेगी.

मसजिद तथा ईदगाह के सामने रोक लगेगी. मौके पर नंप अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, इंस्पेक्टर परीखन दास, थाना प्रभारी अजय तिवारी, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, वेद प्रकाश ठाकुर, कंचन सहाय, शत्रु गंधर्व, शंभू झा, मो आलम, राजेश झा, बिंदु मंडल, पूनम झा गुड्डी, मुजीव आलम, संजय सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >