मेहरमा : प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी दुखहरण महतो की पत्नी मालती देवी का निधन हो गया. वह 85 वर्ष की थी. उन्होंने अपने पति स्वतंत्रता सेनानी दुखहरण महतो के साथ हर दुख–सुख के साथ स्वतंत्रता संग्राम की मशाल को जलाये रखने में सहयोग किया था. मालती देवी को केवल एक दत्तक पुत्र वो भी पहले ही दुनियां को छोड़ चुका है.
पौत्र शिव कुमार महतो, विक्रम कुमार व निर्मल कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रही थी. सोमवार की रात अचानक हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया.
