भू-माफियाओं ने उठाया मौके का फायदा !

गोड्डा : स्थानीय ब्लॉक मैदान के करीब 10 बीघा सरकारी जमीन हड़पने की साजिश को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. लोगों में इस बात की चर्चा है कि भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए बहुत ही चालाकी से काम किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में […]

गोड्डा : स्थानीय ब्लॉक मैदान के करीब 10 बीघा सरकारी जमीन हड़पने की साजिश को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. लोगों में इस बात की चर्चा है कि भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए बहुत ही चालाकी से काम किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में अंचल कार्यालय में गोड्डा में आग लगी थी.
इस अगिAकांड में कार्यालय में रखे कई जमीन से जुड़े कागजात जल कर राख हो गये थे. इसी दौरान भू-माफियाओं ने बड़ी ही चालाकी से आरटीआइ लगा कर जमीन से जुड़ी जानकारी मांगी गयी. माफिया जानते थे कि कागजात जल गये हैं. सूचना नहीं दी जा सकती और हुआ भी वही. कार्यालय से सूचना नहीं मिली. समय का फायदा उठा कर माफियाओं ने नवंबर 2014 में इस जमीन पर निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया.
2004 में अंचल व प्रखंड कार्यालय में लगी थी आग : इससे पहले वर्ष 2004 में अंचल कार्यालय गोड्डा में अचानक आग लगने से सरकारी दस्तावेज व अन्य सामान जल कर राख हो गये थे. तात्कालिक सीओ नवीन सुवर्णो के रहते अगलगी की घटना में कई कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी. इसके ठीक दो साल बाद सूचना अधिकार के माध्यम से जमीन पर नजर रखे लोगों ने जमीन के बारे में सूचना मांगना प्रारंभ कर दिया. लेकिन अंचल कार्यालय की ओर से आवश्यक कागजातों की जानकारी नहीं दी गयी. इससे माफिया को इस बात पर भरोसा हो गया कि प्रखंड व जिला के पास जमीन संबंधी कागजात उपलब्ध नहीं है.
नवंबर 2014 में अचानक जमीन पर दावा किया : भूमि माफियाओं ने जिला प्रशासन को चुनौती तब दी जब शायद अंचल कार्यालय को जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज अगलगी में राख हो गये थे. फिलहाल रैयती जमीन का दावा करने वालों की ओर से निर्माण कार्य बगैर किसी रूकावट के जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >