डीएवी स्कूल में मनाया गया महात्मा एंडी ग्रोवर स्मृति दिवस

प्रतिनिधि,महगामाप्रखंड के डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा एंडी ग्रोवर स्मृति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीपी यादव ने मौजूद शिक्षक व स्कूली बच्चों के बीच एंडी ग्रोवर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. श्री यादव ने बताया कि स्व ग्रोवर का जन्म आजादी के पहले लाहौर में हुआ था. आजादी […]

प्रतिनिधि,महगामाप्रखंड के डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा एंडी ग्रोवर स्मृति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीपी यादव ने मौजूद शिक्षक व स्कूली बच्चों के बीच एंडी ग्रोवर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. श्री यादव ने बताया कि स्व ग्रोवर का जन्म आजादी के पहले लाहौर में हुआ था. आजादी के बाद वे पंजाब में आ गये. कहा कि ग्रोवर शिक्षाविद व समाजसेवी थे. आज पूरे भारत में अलग-अलग राज्यों में महात्मा ग्रोवर द्वारा स्थापित किये गये दो सौ से अधिक स्कूल व शिक्षण संस्थाएं है जहां देश की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. बताया कि वे आधुनिक भारत के निर्माण के पक्षधर के रूप में शिक्षा को महत्वपूर्ण मानते थे इसीलिये देश भर में शिक्षण संस्थाओं की लंबी लकीर खींची. मौजूद बच्चों को इनके बताये गये मार्ग का अनुसरण कर चलने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >