अभी भी वास्तविक लाभुक योजना के लाभ से वंचित
गोड्डा : जिले में केंद्र व राज्य की ओर से चलाये जा रहे अति महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम फाइलों में सिमट कर रह गयी है. अब भी पेंशन के लिए लाभुकों को प्रखंड व अंचल कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. लाभुकों को पेंशन मिले इस दिशा में टारगेट को पूरा किया जा सके इस दिशा में विभाग के पदाधिकारी जोर-शोर से लगे हैं. हालांकि स्थिति यह है कि वास्तविक लाभुक अब भी इस योजना के लाभ से वंचित हैं.
