बीएड के छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला

-परीक्षाफल प्रकाशन में देरी पर छात्रों में आक्रोश-विरोध में की जमकर की नारेबाजीतसवीर: 05 पुतला दहन करते छात्रप्रतिनिधि, गोड्डापरीक्षाफल के प्रकाशन में हुई देरी के विरोध में बीएड के छात्रों ने कुलपति कमर हसन का पुतला फूंका. छात्रों ने विरोध जाताते हुए कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की. विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता […]

-परीक्षाफल प्रकाशन में देरी पर छात्रों में आक्रोश-विरोध में की जमकर की नारेबाजीतसवीर: 05 पुतला दहन करते छात्रप्रतिनिधि, गोड्डापरीक्षाफल के प्रकाशन में हुई देरी के विरोध में बीएड के छात्रों ने कुलपति कमर हसन का पुतला फूंका. छात्रों ने विरोध जाताते हुए कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की. विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अमर सिन्हा ने बताया विवि प्रशासन छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है. देरी से रिजल्ट का प्रकाशन होने से छात्रों का भविष्य दाव पर लगा गया है. जहां दो माह में रिजल्ट का प्रकाशन होना चाहिए था वहां पांच माह बीत जाने के बाद भी रिजल्ट प्रकाशन नहीं किया गया. बताया कि सत्र 2013-14 का रिजल्ट अब तक प्रकाशित नहीं हो पाया है. इससे दूसरे सत्र के छात्रों को भी परेशानी होगी. कहा कि विवि की लापरवाही के कारण 2014-15 के छात्रों की परीक्षा देर से आयोजित की जायेगी व रिजल्ट का प्रकाशन भी देरी से होगा. उन्होंने कहा कि विवि छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है. ……………………………………….एक सप्ताह में हो रिजल्ट का प्रकाशनआंदोलन कर रहे छात्रों ने कहा कि रिजल्ट का प्रकाशन विवि प्रशासन अविलंब करें अन्यथा मांगों को लेकर छात्र संघ आंदोलन को बाध्य होगा. बताया कि विवि प्रशासन की लेट लतीफी के कारण छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस दौरान छात्र नेता शिव कुमार भगत, अजय कुमार, शिवनंदन, विजय मिर्धा, मुकेश कुमार यादव, अरविंद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >