महगामा: पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बुधवार को महगामा थाना का निरीक्षण किया. पुलिस कप्तान ने महगामा थाना प्रभारी व कांड के अनुसंधान पदाधिकारियों को कांडों का निबटारा जल्द किये जाने का निर्देश दिया.
वहीं अपराध पर नियंत्रण करने व क्षेत्र में लगातार हो रहे लोहा व कोयला चोरी पर भी नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने, क्षेत्र में गश्ती कर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर महगामा, पथरगामा के पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
