सीएम रघुवर दास को नगर पंचायत अध्यक्ष का त्राहिमाम पत्र

शहर में जल निकासी की समस्या से निबटान की मांग तस्वीर: 07 नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंहनगर प्रतिनिधि,गोड्डानगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने सकारात्मक पहल करते हुए जल निकासी की समस्या के निबटारे के लिये मंगलवार को सीएम रघुवर दास को त्राहिमाम पत्र लिखा है. श्री सिंह ने सीएम को भेजे पत्र में आग्रह […]

शहर में जल निकासी की समस्या से निबटान की मांग तस्वीर: 07 नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंहनगर प्रतिनिधि,गोड्डानगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने सकारात्मक पहल करते हुए जल निकासी की समस्या के निबटारे के लिये मंगलवार को सीएम रघुवर दास को त्राहिमाम पत्र लिखा है. श्री सिंह ने सीएम को भेजे पत्र में आग्रह किया है कि गोड्डा शहर जल निकासी की गंभीर समस्या जूझ रहा है, जो दिनों दिन विकराल रूप धारण करते जा रहा है. निकट भविष्य में इसका समुचित समाधान नहीं किया गया तो शहर में लोगों का रहना दूभर हो जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि शहर में जमाबंदी जमीन रहने के कारण भवन निर्माण से पूर्व संबंधित नगर निकाय से नक्शा स्वीकृति नहीं कराने के कारण लोग जैसे-तैसे बिना गाइड लाइन के ही भवन निर्माण करा रहे हैं. जिसकी वजह से सड़क निर्माण व नाला निर्माण कार्य में कठिनाई आ रही है. शहर अव्यवस्थित होता जा रहा है. सीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि यदि नियम में संशोधन करते हुए जमाबंदी जमीन में भी नक्शा पास कराने का अधिकार संबंधित नगर निकाय को दिया जात है तो शहर को व्यवस्थित ढंग से बसाया जा सकता है. राजस्व में भी बढ़ोतरी की जा सकती है. बिना जल निकासी के समुचित व्यवस्था किये शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कल्पना नहीं की जा सकती है. सीएम से श्री सिंह ने इस दिशा में उचित कार्रवाई किये जाने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >