ओके::: शिक्षक के घर में चोरी

पथरगामा . पथरगामा थाना क्षेत्र के सोनारचक पंचायत अंतर्गत द्वारीचक गांव में शुक्रवार की रात शिक्षक श्रवण कु मार भगत में चोरी हो गयी. शिक्षक ने बताया कि चोर ताला तोड़ कर मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश किया और गोदरेज का ताला तोड़ कर करीब ढ़ाई लाख के जेवरात सहित सामान की चोरी कर […]

पथरगामा . पथरगामा थाना क्षेत्र के सोनारचक पंचायत अंतर्गत द्वारीचक गांव में शुक्रवार की रात शिक्षक श्रवण कु मार भगत में चोरी हो गयी. शिक्षक ने बताया कि चोर ताला तोड़ कर मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश किया और गोदरेज का ताला तोड़ कर करीब ढ़ाई लाख के जेवरात सहित सामान की चोरी कर ली. श्री भगत ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में गये थे. वापस आने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. पथरगामा थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे. …….तस्वीर: 28 चोरी का समान देखते पुलिस कर्मी व घर के लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >