ओके::फ्लैग-विवादित जमीन पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने फिर से शुरू किया काम

अंचलाधिकारी ने भी किया किनाराप्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड मैदान में जमीन पर पुश्तैनी अधिकार को लेकर दावा कर रहे आदिवासी समुदाय ने शनिवार को फिर से घेराबंदी प्रारंभ कर दी है. मैदान के चारों ओर कुछ दिन पहले चहारदीवारी के लिए खोदे गये गड्ढे में शनिवार को जुटे आदिवासी परिवार के लोगों ने ढोल नगाड़े के […]

अंचलाधिकारी ने भी किया किनाराप्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड मैदान में जमीन पर पुश्तैनी अधिकार को लेकर दावा कर रहे आदिवासी समुदाय ने शनिवार को फिर से घेराबंदी प्रारंभ कर दी है. मैदान के चारों ओर कुछ दिन पहले चहारदीवारी के लिए खोदे गये गड्ढे में शनिवार को जुटे आदिवासी परिवार के लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस व अंचलाधिकारी दिवाकर प्रसाद काम को बंद कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उनकी एक नहीं चली.क्या है मामलामालूम हो कि सदर प्रखंड मैदान में दो माह से निर्माण क ार्य कराया जा रहा है. आदिवासी समुदाय द्वारा जमीन को पुश्तैनी कह कर दावा किया जा रहा था. वहीं अंचल प्रशासन की ओर से जमीन को सरकारी बतायी जा रही है. दोनों ओर से मामले को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद भी कोई नतीजा आज तक नहीं निकल पाया है………तसवीर: 27 ब्लाक परिसर में चाहरदिवारी निर्माण के मामले का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >