गर्भपात के बाद युवती की हालत बिगड़ीप्रतिनिधि, गोड्डाशादी का झांसा देकर आदिवासी युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नगर थाना में पीडि़ता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार पीडि़ता सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के लाहाडीह गांव की रहने वाली है. आरोपित सूरज रमानी नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ले का रहने वाला है. पीडि़ता का संपर्क सूरज के साथ एक साल पहले हुआ था. इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया. इसी दौरान सूरज ने शादी का प्रलोभन देकर पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बना लिया और पीडि़ता गर्भवती हो गयी. इसके बाद पीडि़ता ने जब सूरज पर शादी का दबाव बनाया तो सूरज ने उसका गर्भपात करा दिया. गर्भपात के बाद अधिक रक्तस्राव होन से ही पीडि़ता की हालत खराब हो गयी. गंगटा मुहल्ले के ढेना मरांडी ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया.आरोपित फरारइस बीच आरोपित सूरज रमानी फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश कर रही है. मामले की जानकारी मिली है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.-अजीत कुमार, डीएसपी मुख्यालय, गोड्डा
ओके ::: शादी का झांसा देकर आदिवासी युवती का यौन शोषण
गर्भपात के बाद युवती की हालत बिगड़ीप्रतिनिधि, गोड्डाशादी का झांसा देकर आदिवासी युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नगर थाना में पीडि़ता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार पीडि़ता सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के लाहाडीह गांव की रहने वाली है. आरोपित […]
