ओके::खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बच्चे अभ्यास में जुटे

पोड़ैयाहाट. प्रखंड के वीणा भारती विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा जमकर अभ्यास किया जा रहा है. स्कूल के खिलाड़ी नेटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों का अभ्यास कर रहे हैं. शुक्रवार को विद्यालय निदेशक ममता ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं गोड्डा गांधी मैदान में एक फरवरी से होने वाले गणतंत्र क्रीड़ा […]

पोड़ैयाहाट. प्रखंड के वीणा भारती विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा जमकर अभ्यास किया जा रहा है. स्कूल के खिलाड़ी नेटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों का अभ्यास कर रहे हैं. शुक्रवार को विद्यालय निदेशक ममता ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं गोड्डा गांधी मैदान में एक फरवरी से होने वाले गणतंत्र क्रीड़ा सप्ताह समारोह के तहत खेलकूद में भाग लेंगे. प्राचार्य मणिकांत कुमार, नेशनल खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी द्वारा बच्चों को खेल से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >