डीसी फहरायेंगे तिरंगा

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी, सुरक्षा चौकस गोड्डा : गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पुरी कर ली गयी है. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में आज सुबह नौ बजे डीसी राजेश कुमार शर्मा झंडोत्तोलन करेंगे. डीसी श्री शर्मा व एसपी अजय लिंडा द्वारा तिरंगे को सलामी दी जायेगी. वहीं पंद्रह परेड […]

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी, सुरक्षा चौकस
गोड्डा : गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पुरी कर ली गयी है. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में आज सुबह नौ बजे डीसी राजेश कुमार शर्मा झंडोत्तोलन करेंगे. डीसी श्री शर्मा व एसपी अजय लिंडा द्वारा तिरंगे को सलामी दी जायेगी. वहीं पंद्रह परेड प्लाटून भी तिरंगे को सलामी देंगे.इसके बाद डीसी व एसपी संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद डीसी का अभिभाषण होगा. वहीं विभिन्न विभागों की ओर से झांकी की प्रस्तुति की जायेगी.
स्वतंत्रता सेनानी होंगे सम्मानित
झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद मुख्य समारोह स्थल पर ही डीसी व एसपी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा. सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान पूर्वक शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया जायेगा.
यहां भी होगा झंडोत्तोलन
डीसी आवास में डीसी राजेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक आवास में एसपी अजय लिंडा, समाहरणालय में डीसी श्री शर्मा, जिला परिषद एवं डीआरडीए में जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी, जिला कृषि विभाग में कृषि पदाधिकारी, सदर प्रखंड में प्रमुख नीलम देवी, सिविल सजर्न कार्यालय में सीएस डॉ सीके शाही, नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, नगर थाना परिसर में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय, मुफस्सिल थाना परिसर में थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पुलिस क्लब में मंत्री अरविंद कुमार सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा.
लगेगा जेल अदालत
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें विधिक जागरूकता शिविर के बैनर तले न्यायिक पदाधिकारी बंदियों को कानून की जानकारी देंगे.
दो फैंसी मैच का आयोजन
26 जनवरी को लेकर गांधी मैदान में दिन के 11 बजे से जिला प्रशासन व अधिवक्ता के बीच फैंसी फुटबॉल मैच खेला जायेगा. जबकि संध्या छह बजे से दिवा-रात्रि फैंसी क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश व प्रशासन एकादश के बीच मैच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >