अगलगी में एक घर खाक,हजारों की संपत्ति का नुकसान

तसवीर: 19 अगलगी कीप्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के चपरी पंचायत में अगलगी की घटना में एक घर राख हो गया. पंचायत के पकडि़या गांव के रंजीत महतो के घर में आग लगी थी. आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है. घर में मौजूद रंजीत की पत्नी को भी आग लगने के कारणों का पता […]

तसवीर: 19 अगलगी कीप्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के चपरी पंचायत में अगलगी की घटना में एक घर राख हो गया. पंचायत के पकडि़या गांव के रंजीत महतो के घर में आग लगी थी. आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है. घर में मौजूद रंजीत की पत्नी को भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया. अग्निकांड की घटना सुबह की बतायी जाती है. रंजीत की पत्नी चिंता देवी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा 25 क्विंटल धान, नकद व घर में रखे कपड़े जल कर राख हो गये. जब तक आग लगने के कारणों पता चल पाता तब तक आधे से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी थी. जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. खबर लिखे जाने तक पीडि़त परिवार को प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया था. परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >