ओके::गणतंत्र दिवस साप्ताहिक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की तैयारी शुरू

प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग हुईआज क्रीड़ा सप्ताह की शुरुआत, 12 किमी साइकिल रेस से संवाददाता, गोड्डागोड्डा में गणतंत्र दिवस पर सात दिवसीय सांस्कृतिक व क्रीड़ा महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गयी है. गणतंत्र दिवस पर मेले का भी आयोजन होगा. साप्ताहिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों, क्लब, संस्थानों के बच्चे 27 से दो फरवरी तक हर शाम […]

प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग हुईआज क्रीड़ा सप्ताह की शुरुआत, 12 किमी साइकिल रेस से संवाददाता, गोड्डागोड्डा में गणतंत्र दिवस पर सात दिवसीय सांस्कृतिक व क्रीड़ा महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गयी है. गणतंत्र दिवस पर मेले का भी आयोजन होगा. साप्ताहिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों, क्लब, संस्थानों के बच्चे 27 से दो फरवरी तक हर शाम अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय महिला कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में विभिन्न विद्यालय के बच्चों का स्क्रीनिंग लिया गया. इस मौके पर सुरजीत झा, शाहीन, विनय वत्स, वीरेंद्र मिश्र, मुजीव आलम, मनीष सिंह उर्फ पांडु मुख्य रूप से शामिल थे. किस-किस विद्यालय के बच्चे हुए शामिल स्क्रीनिंग के दौरान ब्राइट कैरियर स्कूल, नव प्रभात मिशन, स्वर साधना तथा महिला समाख्या के बच्चों ने भक्ति, क्लासिकल तथा फोक नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी. …………………………… आज 12 किमी साइकिल रेस गणतंत्र दिवस साप्ताहिक क्रीड़ा महोत्सव के पहले दिन पोड़ैयाहाट के हरियारी से मेला मैदान तक कुल 12 किमी साइकिल रेस का आयोजन गुरुवार 22 जनवरी की सुबह आयोजित किया गया है. डीसी, एसडीओ तथा डीडीसी द्वारा हरियारी गांव से हरी झंडी दिखा कर साइकिल रेस को रवाना करेंगे. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. यह जानकारी साइकिलिंग के प्रभारी पवन कुमार सिंह ने दी है.————————————–तसवीर- 32 एवं 33 में बच्चों की प्रस्तुति स्क्रीनिंग के दौरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >