ओके:: माकपा प्रखंड कमेटी के सचिव बने राधेश्याम

प्रतिनिधि, बोआरीजोरमहगामा के ऊर्जानगर में बुधवार को माकपा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र महतो ने की. बैठक में प्रखंड कमेटी का चुनाव हुआ. जिसमें माकपा शाखा कमेटी के ब्रांच सचिव के पद पर राधेश्याम चौधरी को निर्वाचित किया गया है. माकपा नेता श्री चौधरी को आगामी दो से चार फरवरी को रांची […]

प्रतिनिधि, बोआरीजोरमहगामा के ऊर्जानगर में बुधवार को माकपा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र महतो ने की. बैठक में प्रखंड कमेटी का चुनाव हुआ. जिसमें माकपा शाखा कमेटी के ब्रांच सचिव के पद पर राधेश्याम चौधरी को निर्वाचित किया गया है. माकपा नेता श्री चौधरी को आगामी दो से चार फरवरी को रांची में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए तैयारी में पूरी तरह जुट जाने को कहा गया. बैठक में 26 को महगामा में क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं को इसकी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर सुरेंद्र महतो, हीरालाल पंडित, नंदुलाल मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >