मानव सेवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों की हुई मासिक बैठक

महगामा: मानव सेवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय में सदस्यों की मासिक बैठक हुई. सदस्यों ने मासिक व वार्षिक लक्ष्यों को पूरा करने का निर्णय लिया. कार्यकारिणी व सदस्यों की मासिक बैठक नागेंद्र रमाणी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान एवं जमावृद्धि योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये जाने का […]

महगामा: मानव सेवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय में सदस्यों की मासिक बैठक हुई. सदस्यों ने मासिक व वार्षिक लक्ष्यों को पूरा करने का निर्णय लिया. कार्यकारिणी व सदस्यों की मासिक बैठक नागेंद्र रमाणी की अध्यक्षता में हुई.

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान एवं जमावृद्धि योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये जाने का संकल्प लिया गया. साथ ही क्षेत्र में महाजनी प्रथा को भी खत्म किये जाने का संकल्प लिया गया. मानव सेवा संस्था द्वारा सहकारिता के फायदे से लोगों को जागरूक करने पर भी बल दिया गया. बताया कि समिति से जुड़कर ही लोग लाभ उठा सकते हैं. मौके पर अमित सिंह,नीरज मंडल,नीरज जायसवाल,विंदेश्वरी राय,सदस्य व नागरिक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >