ओके::दर्जनों एटीएम खराब, लोग परेशान

तसवीर: 28 बंद पड़ा एटीएम, 29 दूसरे बैंक के एटीएम में लगी कतारप्रतिनिधि, गोड्डा शहर में आधे दर्जन स्थानों पर एटीएम खराब है. इस कारण शहर वासियों को राशि की निकासी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के कारगिल चौक, हटिया चौक, सिनेमा हॉल चौक, पेट्रोल पंप के निकट लगाये गये […]

तसवीर: 28 बंद पड़ा एटीएम, 29 दूसरे बैंक के एटीएम में लगी कतारप्रतिनिधि, गोड्डा शहर में आधे दर्जन स्थानों पर एटीएम खराब है. इस कारण शहर वासियों को राशि की निकासी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के कारगिल चौक, हटिया चौक, सिनेमा हॉल चौक, पेट्रोल पंप के निकट लगाये गये एटीएम दो दिन से खराब हैं. इस कारण ग्राहकों को दूसरे बैंकों के एटीएम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. दूसरे बैंकों के एटीएम में भीड़ काफी बढ़ गयी है. इस कारण ग्राहकों को लंबी कतार में लग कर राशि की निकासी करनी पड़ रही है. लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना पहले ही प्रकाशित कर देनी चाहिए थी. ” तकनीकी कारणों के कारण बैंक के एटीएम बंद पड़े हैं. सभी एटीएम आज से चालू कर दिये जायेंगे. गड़बड़ी को दूर कर लिया गया है.”-चंद्रशेखर सिंह, सहायक महाप्रबंधक, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >