ओके::पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन पर जोर

तसवीर:23 में बीडीओ जानकारी देते, 24 में मौजूद पंचायत समिति सदस्यप्रतिनिधि, महगामाप्रखंड के प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ उदय कुमार ने की. इस दौरान 2016 वार्षिक कार्य योजना को तैयार करने को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया. इसको लेकर ग्राम सभा के योजनाओं के चयन को […]

तसवीर:23 में बीडीओ जानकारी देते, 24 में मौजूद पंचायत समिति सदस्यप्रतिनिधि, महगामाप्रखंड के प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ उदय कुमार ने की. इस दौरान 2016 वार्षिक कार्य योजना को तैयार करने को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया. इसको लेकर ग्राम सभा के योजनाओं के चयन को लेकर सदस्यों ने चर्चा की. बताया कि चयनित योजना को जिला परिषद में भेजा जायेगा. इसके तहत सिंचाई, वृक्षारोपण आदि योजनाओं को लिया गया है. इस दौरान बीडीओ श्री कुमार ने पंचायत समिति सदस्यों को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को बढ़ाने के लिए चयनित योजनाओं पर जोर दें. बताया कि योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में किया जाये. इस पर सभी सदस्यों ने भी जोर दिया. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अब्दुल गनी, रूपक कुमार, मुन्ना रविदास, राजेंद्र टुडू, अनिल यादव, जागेश्वर यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >