ओके::हीरो ग्लैमर डे पर टेकरीवाल मोटर्स ने बाइक रैली निकाल सुरक्षा का संदेश दिया

गोड्डा: स्थानीय टेकरीवाल मोटर्स की ओर से सोमवार को हीरो ग्लैमर डे का आयोजन किया गया. इस दौरान करीब सौ वाहन चालकों के साथ शहर में हेलमेट पहन कर रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का संदेश दिया. कंपनी के प्रो अमरनाथ टेकरीवाल के निर्देश पर कंपनी एचआर मैनेजर विमल कुमार अग्रवाल ने केक काट […]

गोड्डा: स्थानीय टेकरीवाल मोटर्स की ओर से सोमवार को हीरो ग्लैमर डे का आयोजन किया गया. इस दौरान करीब सौ वाहन चालकों के साथ शहर में हेलमेट पहन कर रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का संदेश दिया. कंपनी के प्रो अमरनाथ टेकरीवाल के निर्देश पर कंपनी एचआर मैनेजर विमल कुमार अग्रवाल ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

कार्यक्रम के तहत ग्लैमर मोटरसाइकिल के ग्राहकों के साथ नयी खरीदारी करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सेल्स मैनेजर राजीव कुमार, चंदन मिश्रा, संतोष, अकबर, सुधी दुबे, मुकेश ठाकुर, चंदन झा, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >