ओके::सीएम को पेयजल समस्या पर नगर अध्यक्ष ने किया पत्राचार

गोड्डा: नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने सीएम रघुवर दास को पत्राचार किया है. श्री सिंह ने बताया कि पत्राचार के माध्यम से सीएम को गोड्डा नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या की निदान करने की मांग की है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि शहर के आस-पास पर्याप्त जल स्त्रोत नहीं रहने से […]

गोड्डा: नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने सीएम रघुवर दास को पत्राचार किया है. श्री सिंह ने बताया कि पत्राचार के माध्यम से सीएम को गोड्डा नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या की निदान करने की मांग की है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि शहर के आस-पास पर्याप्त जल स्त्रोत नहीं रहने से पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं की जा रही है.

जिससे नगर वासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. पत्र में कझिया नदी पर बांध बना कर जल संचय करने की योजना भी सुझायी गयी है. कहा गया है कि बांध के बन जाने से शहर वासियों को पेयजल की कभी कमी नहीं होगी. आस-पास के गांवों में पेयजल के साथ सिंचाई की समस्याओं का समाधान हो जायेगा. श्री सिंह ने सीएम से इस दिशा में यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >