स्नान दान कर मनाया पर्व

गोड्डा : मकर संक्रांति के अवसर पर ऐतिहासिक डूबकी मेला में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. निर्झर के गरम कुंड में हजारों लोगों ने स्नान ध्यान कर चुड़ा, दही, तिल का दान कर पुण्य कमाया. पोड़ैयाहाट के नवडीहा पंचायत के निंझर गांव में करीब दो सौ से भी अधिक वर्षो से मकर संक्रांति के […]

गोड्डा : मकर संक्रांति के अवसर पर ऐतिहासिक डूबकी मेला में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. निर्झर के गरम कुंड में हजारों लोगों ने स्नान ध्यान कर चुड़ा, दही, तिल का दान कर पुण्य कमाया.
पोड़ैयाहाट के नवडीहा पंचायत के निंझर गांव में करीब दो सौ से भी अधिक वर्षो से मकर संक्रांति के दूसरे दिन मेले का आयोजन हो रहा है. मेले का इतिहास भले ही काफी पूराना है, किंतू अब तक कोई ठोस प्रमाणिकता इस बात की नहीं है कि मेला का वर्षकाल कितना है. गरम कुंड के किनारे मेला का आयोजन किया जाता है जो आकर्षण का केंद्र होता हैं. मेला में दूर-दूर से लोग पहुंचते है और मेला का आनंद उठाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >