गोड्डा : गोड्डा के ठाकुरगंगटी प्रखंड के मिश्र गंगटी निवासी स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर का निधन हो गया. गुरुवार की शाम 4:30 बजे दिल्ली स्थित आनंद निवास में अंतिम सांस ली.
91 वर्षीय रामेश्वर ठाकुर के निधन की जानकारी उनके रिश्तेदार माधवचंद्र मिश्र ने दी. रामेश्वर ठाकुर का जन्म 17 जुलाई 1924 में पैतृक गांव मिश्र गंगटी में हुआ था. कोलकाता में सीए की पढ़ाई के बाद ऑल इंडिया चार्टर्ड एकाउंटेंसी एसोसिएशन के संयुक्त बिहार के पहले तथा अंतिम अध्यक्ष भी रहे. वह दो बार राज्यसभा सदस्य व नरसिंहा राव की सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे. स्वर्गीय ठाकुर ओड़िशा, कर्नाटक, बंगाल तथा असम के राज्यपाल भी रहे हैं.
