संवाददाता, गोड्डादुमका जिला के जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के आवास पर मिले. अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व चितरंजन दत्त कर रहे थे. श्री दत्त ने विधायक को बताया कि जेटेट की बहाली में अनियमितता बरती जा रही है. मेधा सूची में प्वाइंट क ो आधार बनाया जा रहा है. वेटिंग लिस्ट अब तक तैयार नहीं किये जाने के कारण एक ही अभ्यर्थी कई जिले की सूची में शामिल हैं. क्योंकि अभ्यर्थियों का कई जिले में नाम आ रहा है. इससे सीटें रिक्त हो जा रही है. जिले के छात्रों का नाम सूची से बाहर हो रहा है. श्री यादव मामले की जानकारी पर प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुये कहा पिछली सरकार नियुक्ति नियमावली बनायी है, जिसमें पारा शिक्षक, जेटेट पास, बीईटी के छात्रों का कल्याण नहीं हो सकता है.श्री यादव ने कहा कि तमाम चीजों का स्वयं अनुभव एवं अध्ययन करने के बाद बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह से गलत बताने में परेशानी नहीं है. इस सरकार से उम्मीद थी कि कुछ अच्छा होगा, लेकिन अब पूरा विश्वास हो गया है कि मुख्यमंत्री बाहर राज्य के हैं, इस राज्य के लोगों के प्रति दर्द नहीं है. उन्हें बोरोजगारों की चिंता नहीं है. सभी नेताओं से बात हुयी है, करेंगें आंदोलनश्री यादव ने कहा सरकार मामले पर पुन: विचार करें. मामले पर कई दलों के नेताओं से बात हुई है. एक मत होकर राज्य के छात्रों की हितों को लेकर लड़ाई लड़ेंगे. जरूरत पड़ी तो रांची में भी जोरदार आंदोलन करेंगे. प्रतिनिधि मंडल में माणिक दत्ता, संजय शर्मा, संजय गुप्ता, उज्ज्वल कुमार मिश्र, संजीत यादव, प्रमोद वेद्य, फाल्गुनी सहाय, अमरूद्दीन मिंया, ओम प्रकाश राउत, कालीचरण टूडू , सनातन हेंबरेम, राजकुमार गुप्ता, दिलीप मंडल, चेतलाल राय आदि के नाम शामिल है.
प्रदीप यादव से मिले जेटेट अभ्यर्थी
संवाददाता, गोड्डादुमका जिला के जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के आवास पर मिले. अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व चितरंजन दत्त कर रहे थे. श्री दत्त ने विधायक को बताया कि जेटेट की बहाली में अनियमितता बरती जा रही है. मेधा सूची में प्वाइंट क ो आधार बनाया जा रहा […]
