मॉडल कॉलेज निर्माण पर राजनीति गरम

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट के सुगाबथान में मॉडल कॉलेज निर्माण की सहमति ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद अब इसका श्रेय लेने में राजनीतिक दलों के नेताओं की होड़ लग रही है. पहले ग्रामीणों से वार्ता कर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने अपनी उपलब्धि जुटायी, अब पूर्व विधायक प्रशांत मंडल भी इस कतार में आ गये हैं. […]

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट के सुगाबथान में मॉडल कॉलेज निर्माण की सहमति ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद अब इसका श्रेय लेने में राजनीतिक दलों के नेताओं की होड़ लग रही है. पहले ग्रामीणों से वार्ता कर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने अपनी उपलब्धि जुटायी, अब पूर्व विधायक प्रशांत मंडल भी इस कतार में आ गये हैं. हालांकि श्री मंडल ने कॉलेज निर्माण पर ग्रामीणों की सहमति के लिए विधायक प्रदीप यादव की भूमिका को सराहा है वहीं कहा है कि कॉलेज की स्वीकृति सांसद निशिकांत दूबे के प्रयास से ही सफल हो पाया है. कॉलेज के शिलान्यास के समय भी श्री यादव मंच पर उपस्थित नहीं थे. पूर्व विधायक श्री मंडल गुरुवार को सुगाबथान गांव भी पहुंचे और इस मामले में ग्रामीणों से वार्ता भी की. उन्होंने कहा है कि कई ग्रामीण मॉडल कॉलेज का श्रेय भाजपा को देते हैं.तसवीर-31पूर्व विधायक प्रशांत कुमार के साथ भाजपा नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >