खदहरा पंचायत भवन में लगाया गया शिविर

महगामा. प्रखंड के खदहरा पंचायत भवन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर लगाया गया. शिविर के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभुकों का आवेदन लिया गया. शिविर के माध्यम से जुटे लाभुकों को नरेगा से संबंधित शेड, तालाब योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में पहुंची महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा […]

महगामा. प्रखंड के खदहरा पंचायत भवन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर लगाया गया. शिविर के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभुकों का आवेदन लिया गया. शिविर के माध्यम से जुटे लाभुकों को नरेगा से संबंधित शेड, तालाब योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में पहुंची महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा झा व मुखिया यास्मिन जहां ने जुटे लोगों को जानकारी दी. बताया कि लाभुक मनरेगा योजना से जुड़ कर रोजगार प्राप्त कर सकते है. शिविर के माध्यम से पंचायत के कुल 100 लाभुकों का आवेदन लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >