क्लिनिक का किया उदघाटन

प्रतिनिधि,महगामाप्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में रिया मेडिकल के समीप अपोलो फिजियोथेरेपी एंड आर्थोपेडिक क्लिनिक का उदघाटन किया गया. इसीएल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी व डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से क्लिनिक का उदघाटन किया. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि शरीर का वह भाग जो सुन हो गया है वैसी स्थिति में […]

प्रतिनिधि,महगामाप्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में रिया मेडिकल के समीप अपोलो फिजियोथेरेपी एंड आर्थोपेडिक क्लिनिक का उदघाटन किया गया. इसीएल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी व डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से क्लिनिक का उदघाटन किया. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि शरीर का वह भाग जो सुन हो गया है वैसी स्थिति में यह थेरेपी बहुत ही कारगर है. फिजियोथेरेपी चिकित्सा के माध्यम से रोगी को इस रोग से निजात मिल सकती है. बताया कि लकवा, पोलियो, साइटिका आदि रोग से ग्रसित रोगियों का इलाज क्लिनिक में किया जायेगा. मौके पर डॉ दिलीप कुमार, डॉ जेपी भगत, डॉ एन के दास, डॉ विपिन कुमार आदि मुख्य रूप मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >