बीडीओ उदय भगत ने दो दुकानों में की छापेमारी

कालाबाजरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई महगामा. महगामा बीडीओ उदय कुमार ने बुधवार को स्थानीय बाजार में किसानों के खाद की समस्या व कालाबाजारी को लेकर छापेमारी की. इस दौरान दो दुकानों में छापेमारी कर श्री कुमार ने खाद का स्टॉक, रोकड़ पंजी व बोरी की जांच की. छापेमारी के दौरान अनिल टिबडेवाल व […]

कालाबाजरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई महगामा. महगामा बीडीओ उदय कुमार ने बुधवार को स्थानीय बाजार में किसानों के खाद की समस्या व कालाबाजारी को लेकर छापेमारी की. इस दौरान दो दुकानों में छापेमारी कर श्री कुमार ने खाद का स्टॉक, रोकड़ पंजी व बोरी की जांच की. छापेमारी के दौरान अनिल टिबडेवाल व बाबा इंटरप्राइजेज खाद दुकान में खाद की बोरी, आवंटन, स्टॉक पंजी की जांच की. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि वैसे खाद दुकानदार जो खाद की कालाबाजारी कर खाद की कीमत को बढ़ा कर बेच रहे है, ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है. कोई दुकानदार कालाबाजारी करते मिला तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >