बलबड्डा थाना भवन हो गया है जजर्र

मेहरमा : बलबड्डा थाना भवन की स्थिति काफी जजर्र हो गयी है. भवन इतनी जजर्र हो गयी है कि कभी भी गिर सकती है. पुलिस कर्मियों को हमेशा किसी अनहोनी का भय सताते रहता है. जानकारी के अनुसार वर्ष 1979 से इस प्राइवेट भवन में थाना का संचालन किया जा रहा है. अब तक बलबड्डा […]

मेहरमा : बलबड्डा थाना भवन की स्थिति काफी जजर्र हो गयी है. भवन इतनी जजर्र हो गयी है कि कभी भी गिर सकती है. पुलिस कर्मियों को हमेशा किसी अनहोनी का भय सताते रहता है.
जानकारी के अनुसार वर्ष 1979 से इस प्राइवेट भवन में थाना का संचालन किया जा रहा है. अब तक बलबड्डा थाना क ो अपना भवन नहीं मिल पाया है. इस कारण पुलिस कर्मियों को कार्य करने में परेशानी हो रही है. वर्तमान में जिस भवन में बलबड्डा थाना संचालित है. वह बलबड्डा उपस्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन है.
‘‘ जमीन की दिक्कत से अब तक थाना का नया भवन नहीं बन पाया है. इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को है. पहल की जा रही है.’’
-हरिनारायण सिंह, थाना प्रभारी बलबड्डा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >