प्रतिनिधि, गोड्डा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में सोमवार को दो दिवसीय बैठक जिला मुख्यालय में की गयी. जिसमें अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से आये केंद्रीय नेता अमर कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी छह मई को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया. इस दौरान सहायक सर्किल सेक्रेटरी ने हड़ताल को सफल बनाने में दिनेश कुमार राय की भूमिका महत्वपूर्ण रही. श्री राय ने कहा कि सरकार द्वारा डाक कर्मियों की मांगों को अनसुना कर दिया गया है. कहा कि सरकार द्वारा डाक कर्मियों एव एमटीएस संवर्ग के कर्मियों को अब तक सात वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया है और न ही वेतन संरचना के तहत मूल वेतन भत्ते सहित सात वें वेतन की संस्तुतियों को ही लागू किया गया है. साथ ही सभी तरह के खाली पदों को भरने, सरकारी विभागों का निजीकरण पर रोक लगाने व अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों को लागू करने आदि को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया. इस दौरान देवघर के डिवीजनल सचिव ब्रह्मदेव साह, दुमका के नुर मोहमद, बोकारो के रानेश्वर प्रसाद, दीवाकर, केपी दता, रमेश तिवारी, गिरवर दास सहित सैकड़ों नेता मौजूद थे.
सरकार की गलत नीतियो के विरोध में डाककर्मी हुये एकजुट//6 मई को जाएगें अनिश्चिकालिन हडताल पर
प्रतिनिधि, गोड्डा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में सोमवार को दो दिवसीय बैठक जिला मुख्यालय में की गयी. जिसमें अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से आये केंद्रीय नेता अमर कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी छह मई को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया. इस दौरान सहायक सर्किल सेक्रेटरी […]
