महगामा : जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया विद्यालय परिसर में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया. इसका उदघाटन डीसी राजेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.
इस अवसर पर डीसी राजेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. केवल इसको निखारने की आवश्यकता है. कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है.
ताकि छात्रों की प्रतिभा निखर सके. वहीं स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि पढ़ायी के साथ-साथ खेल में भी बेहतर ढंग से प्रतिभा दिखाने की जरूरत है. बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि छात्रों का सर्वागीण विकास हो सके.
