ओके::डॉ भीमराव आंबेडकर क्लब का गठन, अध्यक्ष बने गंगाराम दास

नगर प्रतिनिधि, गोड्डाशहर के लोहिया नगर के हरिजन टोला में रविवार को युवाओं की एक बैठक रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान युवाओं ने सामाजिक कार्यों को करने के उद्देश्य से डॉ भीमराव आंबेडकर क्लब का गठन किया. जिसमें सर्वसम्मति से गंगाराम दास को क्लब अध्यक्ष चुना गया. जबकि उपाध्यक्ष जामुन मेहतर व […]

नगर प्रतिनिधि, गोड्डाशहर के लोहिया नगर के हरिजन टोला में रविवार को युवाओं की एक बैठक रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान युवाओं ने सामाजिक कार्यों को करने के उद्देश्य से डॉ भीमराव आंबेडकर क्लब का गठन किया. जिसमें सर्वसम्मति से गंगाराम दास को क्लब अध्यक्ष चुना गया. जबकि उपाध्यक्ष जामुन मेहतर व विक्की कुमार दास को बनाया गया है. इसके अलावा क्लब के महामंत्री सुभाष कुमार मेहतर, राजेश पासवान, क ोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार दास, प्रवक्ता सौरभ कुमार, सुनील कुमार दास, मंत्री सचिन कुमार दास, रोशन कुमार, महेंद्र कुमार साह, कार्यकारिणी सदस्य दीपक, विकास, संतोष, फंटुस, पप्पू, मौसम तथा सलाहकार सुरेंद्र साह, अजीत कुमार सिंह, अनुराग व रंजीत कुमार को शामिल किया गया है. मौके पर सुभाष झा, राजकुमार, मुन्नी देवी, मीना देवी, गुंजन तिवारी, दीपक मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >