कैरम क्वीन काव्याश्री ने बढ़ाया गोड्डा क ा मान

तस्वीर: 09 रायपुर में पुरस्कृत होती काव्याश्रीनगर प्रतिनिधि,गोड्डावर्ष 2015 में खेल एवं खिलाडि़यों द्वारा प्रतिभा का लोहा मनवा कर ख्याति दिलाने का दौर शुरू हो गया है. गत दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपन्न हुए 14वीं इस्ट जॉन कैरम चैंपियनशिप में गोड्डा की कैरम क्वीन काव्याश्री ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका वर्ग में […]

तस्वीर: 09 रायपुर में पुरस्कृत होती काव्याश्रीनगर प्रतिनिधि,गोड्डावर्ष 2015 में खेल एवं खिलाडि़यों द्वारा प्रतिभा का लोहा मनवा कर ख्याति दिलाने का दौर शुरू हो गया है. गत दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपन्न हुए 14वीं इस्ट जॉन कैरम चैंपियनशिप में गोड्डा की कैरम क्वीन काव्याश्री ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है. चैंपियनशिप में अस्सिटेंट चीफ रेफरी की भूमिका निभाने वाले जिला कैरम संघ के सचिव सुरजीत झा ने जानकारी देकर बताया कि काव्याश्री के अलावा दुमका के शुभम् शेखर ने बालक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है. दोनों खिलाडि़यों की उपलब्धि पर झारखंड राज्य कै रम संघ की उपाध्यक्षा डॉ प्रभा रानी प्रसाद व महासचिव मुकूल कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ी को राज्य का उभरता हुआ सितारा बताया है. खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर खेल जगत के खेल प्रेमियों व खिलाडि़यों में हर्ष व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >