गोड्डा के पूर्व डीडीसी को विस ने किया आरोपमुक्त : रघुनंदन

संवाददाता, गोड्डागोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत में बताया कि शुक्रवार को राज्य विधानसभा ने निर्णय लेते हुए गोड्डा के पूर्व डीडीसी दिलीप झा को आरोप मुक्त कर दिया है. श्री झा को आरोप मुक्त करने को लेकर विधायक श्री मंडल के प्रस्ताव को सदन ने सहमति प्रदान कर दी. श्री […]

संवाददाता, गोड्डागोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत में बताया कि शुक्रवार को राज्य विधानसभा ने निर्णय लेते हुए गोड्डा के पूर्व डीडीसी दिलीप झा को आरोप मुक्त कर दिया है. श्री झा को आरोप मुक्त करने को लेकर विधायक श्री मंडल के प्रस्ताव को सदन ने सहमति प्रदान कर दी. श्री मंडल के प्रस्ताव को महगामा विधायक अशोक भगत, बोरियो विधायक ताला मरांडी सहित सदन में उपस्थिति करीब 77 विधायकों ने सही बताते हुए डीडीसी श्री झा पर लगे आरोप को मुक्त करने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि पूर्व में सदन द्वारा डीडीसी श्री झा के खिलाफ तय तमाम आरोप का रिव्यू करते हुए आरोप मुक्त किया गया है. वहीं डीडीसी श्री झा को आरोप मुक्त किये जाने पर गोड्डा विधायक की ओर से की गयी पहल पर जिप सदस्य सियाराम भगत ने श्री मंडल को बधाई देते हुए कहा कि एक ईमानदार पदाधिकारी को इस सरकार से न्याय मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >