-सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हुआ-मायागंज में इलाज के दौरान मौत-ग्रामीणों ने चार घंटे तक गोड्डा-पीरपैंती मार्ग को किया अवरूद्ध-मुआवजे के बाद छूटा जाम तसवीर: 18 शव के साथ विलाप करते परिजन व ग्रामीण की भीड़प्रतिनिधि, महगामाललमटिया थाना क्षेत्र के चितरकोठी के पास शुक्रवार सुबह नौ बजे पिकअप वाहन के चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चा इसराफिल गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां के साथ इटहरी डुमरिया अपने नानी घर जा रहा था. सड़क पार करते वक्त वाहन की चपेट में आ गया. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग को चार घंटे तक जाम कर दिया. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जुटे लोगों ने किसी तरह शोक संतप्त परिजनों को शांत कराया. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बच्चु सिंह, महगामा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो सहित बोआरीजोर बीडीओ विजय मरांडी ने घटनास्थल पहुंचे और पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिया. प्रशासन की ओर से चंदा कर परिजनों को 20 हजार का मुआवजा दिया गया. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है.
ओके::फ्लैग-पिकअप वाहन की चपेट में आ कर सात वर्षीय बच्चे की मौत
-सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हुआ-मायागंज में इलाज के दौरान मौत-ग्रामीणों ने चार घंटे तक गोड्डा-पीरपैंती मार्ग को किया अवरूद्ध-मुआवजे के बाद छूटा जाम तसवीर: 18 शव के साथ विलाप करते परिजन व ग्रामीण की भीड़प्रतिनिधि, महगामाललमटिया थाना क्षेत्र के चितरकोठी के पास शुक्रवार सुबह नौ […]
